Protests Against Amit Shah s Remarks on Ambedkar in Gazipur बाबा साहब के खिलाफ बोलने वालों को देश नहीं करेगा बर्दाश्त, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsProtests Against Amit Shah s Remarks on Ambedkar in Gazipur

बाबा साहब के खिलाफ बोलने वालों को देश नहीं करेगा बर्दाश्त

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त अह्वान पर सोमवार को सरजू पाण्डेय पार्क

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 30 Dec 2024 10:32 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब के खिलाफ बोलने वालों को देश नहीं करेगा बर्दाश्त

गाजीपुर, संवाददाता। कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त अह्वान पर सोमवार को सरजू पाण्डेय पार्क में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अपमान के खिलाफ संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह से देश से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि बाबा साहब के खिलाफ बोलने वालों को देश का युवा, नौजवान, किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।

राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता भीमराव आम्बेडकर के प्रति अपमानजनक बयान देकर संविधान विरोधी बयान दिया है। यह मनुस्मृति के समर्थक है। इन्होंने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों का, राजाओं का समर्थन किया। भारत का संविधान ही सभी कानूनों का स्रोत है। यह सरकार चलाने का मार्ग दर्शक है। लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद संविधान का प्रण है, जो भारत की जनता के मुक्ति का मार्ग है। हम किसी कीमत पर संविधान को समाप्त नहीं करने देंगे। बोधिसत्व बाबा साहब देश के नायक है। उनका अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वर्तमान सरकार तानाशाह है। इस दौरान राष्ट्रीव सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय नेता ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, जिला मंत्री भाकपा जनार्दन राम, माले जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा,भाकपा सह सचिव राम अवध, ईश्वरलाल गुप्ता, डा. रामबदन सिंह, सूरज राम बागी, योगेंद्र भारती, सुरेंद्र राम, संजय, मोती प्रधान, नंदकिशोर, रामशुक्ला, भोला यादव आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।