Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsProtest by Secretaries in Gazipur Against Mandatory Online Attendance and Extra Work
ब्लाक कर्मियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

ब्लाक कर्मियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में सचिवों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। 1 से 4 दिसंबर तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे, जबकि 5 दिसंबर से सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से खुद को अलग कर लेंगे।

Tue, 2 Dec 2025 03:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर (सादात)। शासन द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य करने और अन्य विभागों का अतिरिक्त काम लिए जाने के विरोध में सचिवों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश संगठन के सादात इकाई के तत्वावधान में ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया। विकास खंड सादात समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन एक सुनियोजित कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके तहत, 1 से 4 दिसंबर तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

5 दिसंबर से वे जनपद स्तरीय सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से खुद को अलग कर लेंगे। आगे की रणनीति के अनुसार, 10 दिसंबर से सभी पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी निजी वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे। अंततः, 15 दिसंबर को वे अपने सरकारी डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंप देंगे। सोमवार को विरोध प्रदर्शन में सादात ब्लाक समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशि यादव, अनुज यादव, अरुण पाण्डेय, अजीत यादव, प्रिया यादव, चंदन यादव, महातिम यादव, आकाश कुमार, राजेश कुमार, अनुज वर्मा, नदीम अहमद, ईश्वर चंद्र राय, अमित यादव, बृजेश पाल, विजय नारायण यादव रहे।