प्रमाण पत्र न मिलने के विरोध में प्रदर्शन

Feb 27, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - मुहम्मदाबाद में अखिल भारतीय गोड महासभा ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गोड ने आरोप लगाया कि तहसीलदार गोड और खरवार जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं, जो शासनादेश का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रमाण पत्र नहीं दिए गए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रमाण पत्र न मिलने के विरोध में प्रदर्शन

मुहम्मदाबाद। अखिल भारतीय गोड महासभा तहसील इकाई के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गोड के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि कई बार उच्च अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोड और खरवार जाति के प्रमाण पत्र नहीं जारी कर रहे हैं। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तहसीलदार शासनादेश का उल्लंघन कर रहे हैं और समाज के लोगों के आवेदन पत्र खारिज कर उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रमाण पत्र जल्द जारी नहीं किए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान गोड समाज के प्रसिद्ध लोक नृत्य को ढोल-मजीरे के साथ प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गोड महासभा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुण, देवेंद्र, राजेश, श्रीकांत, राजेश खरवार, बबलू खरवार और ऋषि मुनि सहित अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से तहसील प्रशासन और स्थानीय जनता के सामने समाज के अधिकारों और मांगों को मजबूती से रखा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।