ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरस्थानांतरण के खिलाफ 21 वें दिन धरना जारी

स्थानांतरण के खिलाफ 21 वें दिन धरना जारी

गाजीपुर। कृषि विभाग परिसर में बुधवार को जिलाध्यक्ष के स्थानांतरण के खिलाफ 21वें दिन...

स्थानांतरण के खिलाफ 21 वें दिन धरना जारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरThu, 25 Aug 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। कृषि विभाग परिसर में बुधवार को जिलाध्यक्ष के स्थानांतरण के खिलाफ 21वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारी स्थानानंतरण रद की मांग कर रहे है। यूपी एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष मान्धाता सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण के खिलाफ धरना जारी है। कर्मचारी संगठन इसे अनुचित ठहरा रहे हैं। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने से दूरदराज से आने वाले किसानों को परेशानियां भी उठानी पड़ रही है। कर्मचारी ने कहा कि संगठन जिलाध्यक्ष के स्थानांतरण रद नहीं होने तक धरना जारी रखेगा। इस दौरान अरविंद यादव, अनिल कुमार दीक्षित, पांचू राम, बृजेश कुमार राय, नवीन सिंह, विपिन सिंह, दीपक कुमार, रामनिवास साहनी, रमाशंकर, आशुतोष गुप्ता, दिव्यलता, शालिनी सिंह, अर्चना श्रीवास्तव रही। अध्यक्षता अजय कुमार यादव व संचालन संजय चौधरी ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें