ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरवैशाली जिले के प्रवीण का घोड़ा बना अव्वल

वैशाली जिले के प्रवीण का घोड़ा बना अव्वल

स्व. केदार सिंह स्मृति में वीरवर मैगर सिंह खेल मैदान पर करायी गयी घुड़दौड़...

वैशाली जिले के प्रवीण का घोड़ा बना अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरFri, 22 Jan 2021 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

गहमर (गाजीपुर)। हिन्दुस्तान संवाद

स्थानीय गांव के वीरवर मैगर सिंह खेल मैदान पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की दोपहर घुड़दौड़ शानदार प्रतियोगिता करायी गयी। इसमें यूपी, बिहार के कई जनपदों के घुड़सवारों ने अपने-अपने घोड़ों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में वैशाली जिले के प्रवीण का घोड़ा ने अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।

स्व. केदार सिंह स्मृति आयोजित इस प्रतियोगिता का आगाज के प्रथम चक्र में कुल 17 घुड़सवारों ने प्रतिभाग किया। जहां उनके के लिए चार समूहों बनाये गये थे। तीन समूह में चार-चार और एक समूह में पांच घुड़सवार शामिल रहे। प्रथम चक्र में प्रत्येक समूह को अलग-अलग मैदान के चार चक्कर लगाने थे। हर समूह के दो विजेता को फाइनल में प्रवेश दिया गया। जहां फाइनल चक्र में कुल सात घोड़ों ने हिस्सा लिया। इसके 5 चक्र की दौड़ के बाद वैशाली जिले के प्रवीण के घोड़े ने बाजी मारी। इसके बाद मधु यादव बक्सर को द्वितीय स्थान मिला। वहीं बक़सू बाबा एकेडमी गाजीपुर को तृतीय स्थान घोषित किया गया। समस्तीपुर बिहार के कुणाल सिंह को बेस्ट घुड़सवार के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. अंजू सिंह व विशिष्ट अतिथि ऑर्थो स्पेशलिस्ट डा. संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से ट्राफी व प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। निर्यायक मंडल में कार्यक्रम के आयोजक सुधीर सिंह व डा. भोला शामिल रहे। इसे सफल बनाने में कुणाल सिंह, चंदन सिंह, अखंड गहमरी, बब्बन सिंह, नीरज सिंह ने सराहनीय भूमिका निभायी। इस अवसर पर संजय सिंह, कामदेव सिंह, अफजाल आलम, प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, शशि सिंह, मुंशी यादव, सुनील राम, जनार्दन राजभर, दिनेश चौधरी, सुधीर पांडेय, अमित पांडेय, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें