Ghazipur News: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाजीपुरGhazipur News: दुल्लहपुर में रविवार सुबह 5:50 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही, जो शाम तक बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ता अघोषित कटौती पर नाराज हैं, जबकि महंगी बिजली दरों के बावजूद नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही थी। क्षेत्र के लोग कटौती और मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं।

Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:50 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जफरपुर डिहिया के दुल्लहपुर, जलालाबाद, कोड़री, बद्धूपुर और जखनियां फीडरों के उपभोक्ताओं में अघोषित बिजली कटौती को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कभी फॉल्ट, कभी तार टूटने, पेड़ों की डालियां काटने, ट्रांसफार्मर खराब होने या ओवरलोड का हवाला देकर लगातार बिजली काटी जाती है। उपभोक्ता सुरेश राय ने कहा कि महंगी बिजली दरों के बावजूद नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही है। वहीं रंजना देवी ने बताया कि दिन-रात की कटौती और मच्छरों के प्रकोप से छोटे बच्चों सहित सभी लोग परेशान हैं।


