अनियमित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
Ghazipur News - गहमर में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली सुबह 7 बजे से गायब हो जाती है और शाम 5:30 बजे के बाद आती है। ग्रामीणों का कहना है कि 18 घंटे की सप्लाई के बावजूद केवल 8-10 घंटे बिजली मिल रही है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

गहमर। क्षेत्र में बिजली की कटौती से लोगो का जीना हराम हो गया है। भीषण गर्मी में रोज बिजली गायब रहने से लोग परेशान हो गए हैं। 33/11 मां कामाख्या धाम गहमर उपकेंद्र से सुबह सात बजे से बिजली गायब हो जा रही है और शाम 5:30 या छह बजे के बाद आती है। इसके बाद एक से डेढ़ घंटे के लिए कटौती हो जा रहीं है। भीषण गर्मी में पूरे दिन बिजली के गायब रहने से लोगो का जीना हराम हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कहने को तो ग्रामीण अंचल में 18 घंटे की सप्लाई है लेकिन कुल मिलाकर लगभग 8-10 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल पा रही है।
बिजली के नहीं रहने से जहां लोगो का जीना हराम हो गया है। वहीं इलेक्ट्रानिक उपकरण महज शो पीस बन कर रह गए है। एसडीओ दिलदारनगर अमित कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं के फसल की कटाई के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती का ऊपर से आदेश है लेकिन सुबह 7 बजे से भी सारनाथ से कटौती का आदेश आ जाने से ये समस्या पैदा हुई है। ग्रामीण पूर्व सैनिक चंदन सिंह, सुधीर सिंह गहमरी, अरविंद बागी, राणा प्रताप सिंह, हेराम सिंह, मुरली कुशवाहा आदि ने चेताया कि अगर तत्काल हमारी समस्या का निदान नहीं हुआ तो हम सब तालाबंदी करने के साथ ही आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


