
बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का आगाज
Ghazipur News - गाज़ीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। अभियान का लक्ष्य 541237 बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को निर्धारित तिथियों पर खुराक देना न भूलें।
गाजीपुर, संवाददाता। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ की मौजूदगी में पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर टीम को रवाना किया। पोलियो से बचाव के लिए छह साल तक बच्चों को पोलियो का ड्राप जरूर पिलाये। गाजीपुर में 541237 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभियान का लक्ष्य है कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और समाज में शून्य पोलियो का लक्ष्य प्राप्त करना है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा पोलियो से प्रभावित न हो। अभिभावकों को यह भी समझाया गया कि बच्चों को निर्धारित तिथियों पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए, भले ही बच्चा स्वस्थ हो। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया कि इस पल्स पोलियो अभियान के तहत 541237 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए लक्ष्य निर्धारित हो गया है। 2158 बूथों पर पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। इस अभियान में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से छूट न जाए। इसका भी ख्याल रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान डा. रविरंजन, डा. ईशानी वर्धन सहित डीपीएम प्रभुनाथ, डीपीसी मिथिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


