निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर
Ghazipur News - गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। नए पदों में योगेन्द्र कुमार पटेल को पीआरओ, सत्येन्द्र कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक और अन्य को विभिन्न चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। कई उपनिरीक्षकों को भी नई तैनातियां मिली हैं।

गाजीपुर। जिले में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इसमें चौकी प्रभारी भी शामिल है। आदेश के मुताबिक निरीक्षक योगेन्द्र कुमार पटेल को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बिरनो बनाया गया है। प्रमोद कुमार यादव को चौकी प्रभारी खिजिरपुर, थाना करंडा, पन्नेलाल को मंडी समिति चौकी थाना जंगीपुर, रबिन्शु पाण्डेय को मटेहू चौकी थाना मरदह और राजेश कुमार सिंह को ताजपुर कुर्रा चौकी थाना दिलदारनगर का प्रभारी बनाया गया है।
हरिश्चन्द्र सिंह को रजादी हाईवे चौकी थाना नंदगंज, सचिन सिंह को हंसराजपुर चौकी थाना शादियाबाद और अशोक सिंह को मखदूमपुर चौकी थाना सादात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


