जंगीपुर में धर्मांतरण की सूचना पर छापेमारी, चार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

जंगीपुर, गाजीपुर में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, लेकिन सीओ सिटी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। मुख्य आरोपी रमेश कुमार चंचल था, जो लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था।

जंगीपुर में धर्मांतरण की सूचना पर छापेमारी, चार गिरफ्तार

जंगीपुर, गाजीपुर, । क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास एक मकान में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बाइबिल भी बरामद की गई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जंगीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि, सीओ सिटी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। शुक्रवार देर शाम मंडी समिति परिसर के पास स्थित एक मकान में ईसाई समुदाय के लोगों की ओर से धर्मांतरण कराने की मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। थानाध्यक्ष शिवमणि तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी रमेश कुमार चंचल, विजेंद्र कुमार, विष्णु और प्रदीप के खिलाफ नामजद और दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रमेश लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था。

भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शेखर सेंगर ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मामला शांत हुआ।

सामान्य प्रश्न

✦पुलिस ने किस कारण से छापेमारी की?−
पुलिस ने धर्मांतरण की सूचना पर छापेमारी की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur Newsजंगीपुर में धर्मांतरण की सूचना पर छापेमारी, चार गिरफ्तार