गाजीपुर में बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की दिनदहाड़े मुठभेड़, गोलियां चलने से अफरातफरी
गाजीपुर के पिपनार से बाइक लूटरकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सरेराह दोनों अोर से गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने गोली मारने के बाद दो लुटेरों को दबोच लिया। जबकि दो लुटेरे फरार...
गाजीपुर के पिपनार से बाइक लूटरकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सरेराह दोनों अोर से गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने गोली मारने के बाद दो लुटेरों को दबोच लिया। जबकि दो लुटेरे फरार हो गए। घायल दोनों बदमाशों को सैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को सुबह 11 बजे सादात के बरवां कलां का सेचू राजभर अपनी बहन नीलू को जौनपुर छोड़कर लौट रहा था। एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिपनार स्थित नहर मार्ग पर उसे ओवरटेक करते हुए रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचे से सेचू के सिर पर वार कर घायल कर दिया अौर बाइक लूट ली।
बाइक लूट की सूचना मिलने पर सैदपुर, सादात और खानपुर पुलिस के साथ पूरे रेंज को अलर्ट कर दिया गया। सैदपुर में डहरा के पास चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर दो बाइकों पर सवार चार बदमाश गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर लिया। धरम्मरपुर नहर मार्ग पर अपने आप को घिरता देख दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गई। पुलिस की गोली से लगने से दो बदमाश वहीं गिर गए। जबकि दो बदमाश फरार हो गए।
गोली लगने से मौके पर गिरे बदमाशों को सीएचसू पहुंचाया गया। दोनों की पहचान उचहुंवां तरवां आजमगढ़ के रजत सिंह और चांदपुर बैरिया बलिया के विकास सिंह के रूप में हुई। भागे बदमाशों की पहचान शिवम सिंह निवासी बहरियाबाद एवं निशांत सिंह के रूप में हुई है। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे। अस्पताल भी पहुंचकर दोनों बदमाशों से पूछताछ की।