Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsPolice Destroy 84 659 kg of Illegal Drugs Worth Over 5 Crores in Ghazipur
5.74 करोड़ का मादक पदार्थ किया नष्ट

5.74 करोड़ का मादक पदार्थ किया नष्ट

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में पुलिस ने 84.659 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (गांजा, हेरोइन, नशीला पाउडर) को नष्ट किया। नष्ट मादक पदार्थ की कीमत 5 करोड़ 74 लाख 46 हजार 625 रुपये है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की देखरेख में 13...

Sep 24, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर। पुलिस की ओर से कुल 84.659 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (गांजा, हेरोइन, नशीला पाउडर ) नष्ट किया गया। नष्ट मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 74 लाख 46 हजार 625 रुपये है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के कुल 13 अभियोगों से संबंधित पदार्थ को नष्ट किया गया। इसमें पांच थानों जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी, दुल्लहपुर, भुड़कुड़ा, सादात और जमानियां पुलिस की ओर से बरामद मादक पदार्थ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें