सड़क किनारे से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
Ghazipur News - दिलदारनगर में बुधवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सतेन्द्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में टीम ने सड़कों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से जाम की समस्या में सुधार की उम्मीद है।

दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेल फाटक से सरैला चट्टी तक थाना उप प्रभारी सतेन्द्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में टीम ने सड़कों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान ठेले, फल-सब्जी की दुकानें और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। नगर में लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ती थी। अभियान से जाम की समस्या में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि कार्रवाई के दौरान बाजार में कुछ समय के लिए अफरातफरी भी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


