परिवार से मिलने जो रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका, आक्रोश
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। नोनहरा थाने में पुलिस की पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय
गाजीपुर, संवाददाता। नोनहरा थाने में पुलिस की पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय की हुई मौत पर रविवार को परिवार को ढाढस बधाने जा रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामतेज पाण्डेय व ओमकार मिश्र, पूर्व विधायक भोनू सोनकर को नोनहरा थाने की पुलिस ने रोककर थाना में बैठा दिया। जिसपर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के भतीजे ओमकार मिश्र ने विरोध जताते हुए कहा कि पुलिस की रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है। जिससे नराज होकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामतेज पाण्डेय और पूर्व विधायक भोनू सोनकर ने लंका स्थित एक होटल मे एक प्रेसवार्ता करते हुए कई गंभीर आरोप लगाया।
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के भतीजे और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमकार मिश्रा ने कहा कि सियाराम उपाध्याय के परिजन को ढाढस बधाने का भी अवसर जनपद के पुलिस नहीं दे रही है। पुलिस की ओर से मांगों को लेकर धरनारत लोगों पर लाठी चार्ज करना दुखद है। वहीं सियाराम उपाध्याय के निधन के बाद भी पुलिस की ओर से अबतक कड़ी कार्रवाई नहीं की गयी है। जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामतेज पाण्डेय ने कहा कि रूकुंदीपुर जा रहे हम लोगों को पुलिस ने रोककर थाने में बैठा दिया, जो न्यायोचित नहीं है। इसका कारण पुछने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपर से आदेश है कि आपलोगो को मिलने से रोका जाये। जिसपर नाराज रामतेज पाण्डेय ने पुलिस के इस दमनात्मक कार्यवाही पर अपने आक्रोष को प्रकट किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि पुलिस के इस रवैये पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें। यदि इस पर कार्रवाई नहीं की गयी तो विरोध करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष को लखनऊ तलब कर इस घटना पर एसआईटी जांच बैठा दी है। प्रतिनिधि मण्डल में विजय यादव, नरेन्द्र पाठक, रजनीकान्त पाण्डेय, सुनील सिंह, अनिल, रघुवंशी, काशीनाथ तिवारी, कमलेश सिंह, विनय कुशवाहा, सियाराम निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




