ट्रिपल मर्डर के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Ghazipur News - गाजीपुर के सेवराई तहसील के गहमर गांव में हाल ही में हुए ट्रिपल मर्डर में शामिल दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गहमर में बीते दिनों हुए ट्रिपल मर्डर में शामिल पचास हजार के इनामियां गुरुवार को ग्राम भटपुरवा में पुलिस के हत्थे चढ़े। दोनों को घेराबंदी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश किया। लेकिन अपराधियों के फायर झोकने के बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। गहमर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रात में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गहमर ट्रिपल मर्डर में शामिल आरोपी ग्राम भटपुरवा के बगीचे में खड़े है, वहां से कही भागने की फिराक में है।
जिसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर घेराबंदी करते हुए पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह पुलिसकर्मियों पर फायर करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग किया। जिससे एक बदमाश के दाहिने पैर में और दूसरे बदमाश के दोनो पैर में गोली लग गई, जिससे घायल हो गये। अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय के दोनो पैर में गोली लगी थी। वहीं अरविन्द सिंह पुत्र अन्जनी सिंह ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय के दाहिने पैर में गोली लगी है। इनके पास से दो अदद अवैध तमंचा, दो अदद खोखा, दो अदद जिंदा कारतूस मिले है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




