गाजीपुर। वरिष्ठ संवाददाता
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते आधा सैकड़ा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से कलक्ट्रेट तक सरकार विरोधी नारेबाजी करते पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पहले तो पुलिस ने मना किया लेकिन जब नहीं माने तो हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस पहुंचाया गया। हालांकि शाम को निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के चलते सभी पर कार्रवाई की, वहीं कांग्रेस इसे प्रशासन की दमनकारी नीति बताते हुए लगातार नारेजबाजी और विरोध प्रदर्शन करते रहे।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय पर नेताओं और पदाधिकारियों का जुटान हुआ। कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया और राष्ट्रगान गाकर कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य का शपथ ली। महात्माओ एवं स्वतंत्रता सेनानियों के माल्यार्पण को कांग्रेस नेता जुलूस के रुप में निकले तो जिला मुख्यालय पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी का विरोध करने पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से कहासुनी और तल्ख टिप्पणी भी हुई। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के आधा सैकड़ा से अधिक नेताओं को हिरासत में ले लिया, कलक्ट्रेट के पास मौजूद बस में भरकर सभी को पुलिस लाइंस ले जाया गया। बस में चढ़ने के दौरान भी कांग्रेस नेता पुलिस-प्रशासन और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि निरंकुश सरकार की शह पर पुलिस का प्रयोग कल लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। पुलिस प्रशासन के बल पर ये गरीब किसानों, आम नागरिकों के आक्रोश और कांग्रेस के प्रदर्शन को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।
इस दौरान पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, पीसीसी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज दुबे, रवि कांत राय अजय सिंह, आनंद राय ,राजीव कुमार सिंह ,संटू जैदी, चंद्रिका सिंह, लाल साहब यादव ,अजय कुमार श्रीवास्तव ,राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव ,मनीष राय, सतीश उपाध्याय, अनुज राय, जफरू उल्लाह अंसारी ,ऊषा चतुर्वेदी ,रोहित खरवार ,दिव्यांशु पांडे , शैलेंद्र सिंह,रूद्रेश निगम,ओम प्रकाश पासवान, अजय दुबे, देवेंद्र सिंह ,महबूब निशा ,राकेश राय ,शबीबुल हसन ,आदिल अख्तर ,कैलाशपति कुशवाहा, विनोद सिंह ,अनुराग पांडे, शशिभूषण राय, विभूति राम, विनोद सिंह अवधेश भारती, मोहन चौहान,अदालत यादव, लल्ली गुप्ता ,अनिल वेदांती, सीमा विश्वकर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज कृष्णा तिवारी, आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।