तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - दिलदारनगर में पुलिस ने भदौरा रोड पर संदिग्ध हालत में खड़े युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी का नाम ढोलन कुरैशी उर्फ सोनू कुरैशी है। उसकी गिरफ्तारी आर्म्स एक्ट के तहत की गई है।

दिलदारनगर। पुलिस ने भदौरा रोड स्थित एक पुलिया के पास संदिग्ध हालत में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक योगेद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भदौरा रोड पर पुलिस पहुंची तो वहां खड़ा एक व्यक्ति मुंह ढककर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ढोलन कुरैशी उर्फ सोनू कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी, निवासी रकसहा बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
ये भी पढ़ें: गेहूं के खेत से हथियारों के साथ अपराधी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


