12 वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Mar 09, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - रेवतीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 साल से फरार एक आरोपी पारस पासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया। आरोपी पर गांव के एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप था।

12 वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को 12 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पारस पासी निवासी सुजानपुर गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान एडीजे प्रथम की अदालत ने आरोपी को कई बार पेश होने के लिए नोटिस जारी किए, लेकिन वह लगातार फरार रहा। बार-बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में हाजिर न होने पर अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।

इसी आदेश के अनुपालन में सुहवल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।