होटल संचालक पर केस दर्ज

Mar 02, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के महिला डिग्री कॉलेज के पास स्थित एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों के मामले में पुलिस ने संचालक विशाल पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया। होटल में युगलों को बिना पहचान पत्र ठहरने की अनुमति दी जाती थी और इसके लिए मोटी रकम वसूली जाती थी। होटल को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

होटल संचालक पर केस दर्ज

गाजीपुर। शहर के महिला डिग्री कॉलेज के पास संचालित एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट में केबिन बनाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने के मामले में शनिवार की देर शाम पुलिस ने संचालक विशाल पांडेय समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला था कि रेस्टोरेंट में भीतर अलग-अलग केबिन बनाकर युगलों को बिना पहचान पत्र लिए और बिना किसी विधिक औपचारिकता के ठहरने की अनुमति दी जाती है। इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। सार्वजनिक स्थल का उपयोग इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों के लिए किया जाना दंडनीय अपराध है।

मुकदमा दर्ज कर होटल को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।