बैंकों में लंबित पत्रावलियों पर डीएम ने जतायी नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई। इस योजना के तहत 2026-27 तक 7009 घरों में सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने बैंकों में लंबित लोन पर नाराजगी जताई और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैंकों में लंबित पत्रावलियों पर डीएम ने जतायी नाराजगी

गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्त तक गाजीपुर के कुल 7009 घरों पर सोलर रूफटॉप की स्थापना करने के लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें कुल 3167 सोलर रूफटॉप की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं वर्तमान में बैंको में कुल 941 लम्बित लोन पत्रावलियों के सम्बंध में भी डीएम को जानकारी दी गयी। डीएम ने बैंकों में लंबित पत्रावलियों पर नाराजगी जताते हुए जिला अग्रणी प्रबन्ध एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को विशेष अभियान चलाकर एक माह से अधिक दिनों की लम्बित पत्रावलियों को तीन दिन में और एक माह के अन्दर की लम्बित लोन पत्रावली को सात दिन में आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया।

अनावश्यक किसी भी पत्रावलियों का रिजेक्शन बैंक शाखाओं द्वारा न किया जायें, तथा लोन निर्गन में बैंक शाखाओं द्वारा अनावश्यक विलम्ब अथवा हिला-हवाली करने वाले शाखा प्रबन्धको को चिन्हित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बैंक को मुख्यालय को पत्र भेजा जाय।डीएम ने कहा कि सभी अधिशासी अभियन्ता को विद्युत विभाग के लम्बित इंस्पैक्शन कार्य को पोर्टल पर तीन दिन के अन्दर समाप्त करने तथा मीटर की स्थापना, कॉन्फीग्रेशन कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिया। विद्युत बिल संशोधन के कार्यों के लिए सभी डिविजनो पर मेगा कैम्प आयोजित कर उनका निस्तारण किया जाये। उन्होने सभी वेंडरों को प्रमुख सार्वजनिक जगहों, तहसील भवन, नगर पालिका कार्यालय, शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं विद्युत वितरण के तहत लोगों को सोलर रुफ टाप की स्थापना करने के लिए जागरुक करें। इस दौरान सीडीओ आलोक प्रसाद, जिला अग्रणी प्रबन्धक राजदेव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।