पिकअप की बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - रामपुर माझां थाना क्षेत्र के गाजीपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे पर देवकली कट पर एक पिकअप ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय विजयशंकर राम, 7 वर्षीय रामप्रवेश मौर्य और डॉ. धर्मेन्द्र मौर्य घायल हो गए। पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया।

पिकअप की बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

देवकली ( गाजीपुर)। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के गाजीपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे देवकली कट पर सुबह 8 बजे नंदगंज की ओर से सीमेन्ट लदी पिकअप ने दो मोटरसाकिल में टक्कर मार दी। जिससे देवकली निवासी 50 वर्षीय विजयशंकर राम, सात वर्षीय रामप्रवेश मौर्य और डा. धर्मेन्द्र मौर्य घायल हो गये। जानकारी के अनुसार विजयशंकर व डा. धर्मेन्द्र अपने बच्चे को सोन्हुली पब्लिक स्कूल में छोङने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप समेत चालक भाग निकला।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।