Ghazipur News: फुल्ली ने डुमरिया को हराकर जीती ट्रॉफी
Ghazipur News: फुल्ली गांव की अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने बिहार के बक्सर जिले के नया बाजार केसठ में आयोजित लकड़ी खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता क

Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवादद। फुल्ली गांव की अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने बिहार के बक्सर जिले के नया बाजार केसठ में आयोजित लकड़ी खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। चेहल्लुम पर्व के अवसर पर हुसैनी कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में फुल्ली की टीम ने रोहतास जिले की डुमरिया टीम को पांच अंकों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फुल्ली की टीम ने शानदार तालमेल और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 92 अंक हासिल किए, जबकि डुमरिया की टीम 87 अंक ही जुटा सकी। पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
फुल्ली टीम के शाकिब अंसारी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं डुमरिया टीम के मास्टर वाहिद को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के समापन पर चेयरमैन अनीता जायसवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर चुन्नू अंसारी, एकाब अंसारी, मिसबाहुल होदा, हदीस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


