पुलिस ने पैदल गश्त कर दिया शांति का संदेश

Mar 02, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - भांवरकोल में होली और रमजान पर्व के मद्देनजर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। यह मार्च विभिन्न स्थानों से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक गया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की, क्योंकि ये त्योहार भाईचारे का प्रतीक हैं।

पुलिस ने पैदल गश्त कर दिया शांति का संदेश

भांवरकोल। आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर सोमवार शाम थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रूट मार्च निकाला गया। यह मार्च ब्लॉक मुख्यालय से भांवरकोल, सहरमा, जसदेवपुर मोड़, बढ़नपुरा, पातालगंगा, रानीपुर, महेशपुर, मच्छटी चट्टी, फखनपुरा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक गया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को होलिका दहन, होली व रमजान के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक हैं और इन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। मार्च में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।