बकरीद पर प्रतिबंधित पशु वध पर होगी कार्रवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - सैदपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने भाईचारा बनाए रखने और प्रतिबंधित पशुओं के वध पर रोक लगाने की अपील की। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बकरीद पर प्रतिबंधित पशु वध पर होगी कार्रवाई

सैदपुर। कोतवाली परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं के साथ-साथ क्षेत्र के मुस्लिम और हिंदू समाज के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा, लेकिन शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग भी आवश्यक है। कोतवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद के दौरान किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं का वध न किया जाए।

यदि ऐसी सूचना मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।