ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरकार्यकर्ताओं के बल पर ही चलती है पार्टी: भानुप्रताप

कार्यकर्ताओं के बल पर ही चलती है पार्टी: भानुप्रताप

स्थानिय क्षेत्र के ग्राम सिंहनाथपुर शिव मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक शुरु होने से पहले पार्टी के वरिष्ट नेताओ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल...

कार्यकर्ताओं के बल पर ही चलती है पार्टी: भानुप्रताप
मनिहारी। हिन्दुस्तान संवादThu, 30 Aug 2018 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानिय क्षेत्र के ग्राम सिंहनाथपुर शिव मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक शुरु होने से पहले पार्टी के वरिष्ट नेताओ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्टगान कर बैठक की शुरूवात की गई।

पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव होते है।भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रता आधारीत पार्टी आज पूरे विश्व मे नम्बर एक की पार्टी है।आज देश के दो तिहाई राज्य मे जो सरकार बनी है,वह कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है।आज सभी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़े। वह केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहंुचाने का काम करें।उन्होने कहा की जिले के लोग सौभाग्यशाली है कि उनको ऐसा सांसद मिला है,जो अपने जिले के साथ ही पूरे पूर्वांचल मे विकास की गंगा बहा रहा है।जिलाध्यक्ष ने कहा की हर हाल मे 31 अक्टूबर से 5 सितंबर तक बूथ का गठन कर मण्डल अध्यक्ष को सूची सौंप दे। हर बूथ पर सेक्टर प्रभारी, संयोजक,एवं प्रवासी लोग मिलकर 50 लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करें। आपसी शौहार्द एवं भाई चारा बनाने के लिऐ 20 सदस्य अनसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लोगो को जोड़ना अनिवार्य है।

पार्टी के वरिष्ट नेता कपीलदेव राय ने कहा की देश एवं राष्ट निर्माण के लिऐ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मे बना रहना अतिआवस्यक है।सभी विपक्षी पार्टी भाजपा के विरोध मे एक हो रही।इस लिऐ पार्टी के कार्यक्रताओ की जिम्मेदारी है की हर वूथ 50 यूथ को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाए। इस मौके पर मण्डल प्रभारी अशोक कुमार पांडेय,कपिलदेव राय,अखिलेश सिंह,हिमांशु प्रकाश दूबे,जगदीश सिंह,झारण्डेय यादव,खरभू चौहान,आन्नद शंकर सिंह,प्रदीप सिंह,लालजी सिंह,बेचन ,अनिल,प्रमोद यादव,उपेन्द्र मौर्य,सच्चिदानन्द राय,डा.मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ओंमकार सिंह एवं संचालन विरेन्द्र सिंह चौहान ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें