Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsPankaj Maharaj s Spiritual Journey Promotes Vegetarianism and Substance Abandonment
शाकाहार और नशामुक्ति का दियार संदेश

शाकाहार और नशामुक्ति का दियार संदेश

संक्षेप:

Ghazipur News - मरदह में पंकज महाराज ने 83 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने शाकाहार और नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य प्रभु-प्राप्ति है। उन्होंने सत्संग में साधना पद्धतियों का उल्लेख करते हुए चरित्र निर्माण और अच्छे संस्कारों की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Dec 06, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

मरदह। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज अपनी 83 दिवसीय शाकाहार, सदाचार और नशामुक्ति आधारित आध्यात्मिक वैचारिक जन-जागरण यात्रा के तहत शुक्रवार को मरदह ब्लॉक के बिजौरा गांव पहुंचे। उनके आगमन पर पुष्पहार, पुष्पवर्षा, बैंड-बाजों, कलश-दीप और आरती-बंधन जैसी पारंपरिक विधियों से स्वागत किया गया। इसके बाद 83वीं सत्संग-भ्रमण यात्रा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने सत्संग किया। पंकज महाराज ने कहा कि मनुष्य शरीर अनमोल है और इसका उद्देश्य प्रभु-प्राप्ति का मार्ग पाना है, जिसे संत-महात्मा ही बताते हैं। उन्होंने सतयुग से कलयुग तक विभिन्न साधना पद्धतियों का उल्लेख करते हुए नामदान, सुमिरन, ध्यान और भजन को कलयुग में मुक्ति का सरल मार्ग बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि शाकाहार और नशामुक्ति आज की बड़ी आवश्यकता है। देश में बढ़ती हिंसा, अपराध और कदाचार का मूल कारण मांसाहार और नशा जैसे दुर्व्यसन हैं, जिन्हें रोक दिया जाए तो अधिकांश अपराध स्वतः कम हो जाएंगे। उन्होंने चरित्र निर्माण, अच्छे संस्कार और आध्यात्मिक जागरण की महत्ता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में प्रभाचन्द यादव, जंग बहादुर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।