56 क्रय क्रेंद्रों पर धान की खरीद शुरू
जनपद में 56 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद मंगलवार से शुरू हो गयी है। केंद्रों पर विभागीय कर्मचारियों की किसानों को लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरTue, 01 Nov 2022 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें
गाजीपुर। जनपद में 56 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद मंगलवार से शुरू हो गयी है। केंद्रों पर विभागीय कर्मचारियों की किसानों को लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। दिलदारनगर स्थित कृषि उत्पादन उप मंडी समिति के परिसर में विपणन विभाग की ओर से धान क्रय केंद्र खुल गया है। समिति के एरिया मैनेजर रितेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपया निर्धारित किया गया है। धान की कटाई अभी शुरू नही होने के कारण केंद्र पर कोई किसान सुबह से नहीं पहुंचे है। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद धान की खरीद की रफ्तार बढ़ेगी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
