जाम के झाम में जूझते रहे लोग
Feb 13, 2026 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - गाजीपुर के जमानियां रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की कमी के कारण लोग प्रतिदिन जाम में फंस रहे हैं। शुक्रवार को जाम के कारण लोग लगभग आधे घंटे तक परेशान रहे। भाजपा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि ओवरब्रिज की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, जिससे समस्या का समाधान हो सके।

गाजीपुर (जमानियां)। जमानियां रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज नहीं होने से प्रतिदिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह दस बजे से करीब आधा घंटा तक लोगों ने जाम के झाम में फसे रहे। हालांकि, पुलिसकर्मियों के पहुंचने के कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को जाम से निजात मिला। भाजपा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित उच्चाधिकारियों से मांग की जा रही है। ओवरब्रिज बनने के बाद ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


