जेईई मेन में अक्षय ने 99.21 प्रतिशत अंक किया हासिल

Feb 17, 2026 01:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के बड़ी बाग निवासी मेधावी छात्र अक्षय कुमार राय ने जेईई मेन-2026 (सेशन-1) में 99.21 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। 16 फरवरी को जारी परिणाम में अक्षय का नाम देश के शीर्ष छात्रों में शामिल है। वह गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद में इंटर का छात्र है और सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

जेईई मेन में अक्षय ने 99.21 प्रतिशत अंक किया हासिल

गाजीपुर। शहर के बड़ी बाग निवासी मेधावी छात्र अक्षय कुमार राय ने जेईई मेन-2026 (सेशन-1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 99.21 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। देश के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अक्षय का नाम शामिल है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन 2026 (जनवरी सेशन) का परिणाम 16 फरवरी को जारी किया गया है। अक्षय कुमार राय गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद में इंटर का छात्र है। इनके पिता अभय कुमार राय सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। माता आशा राय गृहणी है। मूलरुप से गाजीपुर के बड़ीबाग निवासी अक्षय ने सफलता का श्रेय माता पिता और पूरे परिवार को दिया है।

इनके बड़े पिता अजय कुमार राय सिद्धार्थनगर में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। मोहल्ले के उद्यमी विनोद राय, विवेक सिंह शम्मी, अनिल सिंह, यशवंत राय ,मनोज राय,दीपू राय,सभासद अजय राय दारा ने शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।