नौ महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Apr 08, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उच्चाधिकारियों से संपर्क करेंगे।

नौ महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण उनके सामने आर्थिक तंगी आ गई है। वेतन नहीं मिलने की शिकायत कर्मचारियों ने सीएमओ से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीआरओ आयुष चौधरी को सौंपा। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि वे सिल्कॉन बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत हैं। लेकिन नौ महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूर्व में एक प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान की मांग की। साथ ही कार्रवाई की बात कही। बताया कि कंपनी ने ईपीएफ की राशि लगभग एक वर्ष से नहीं दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उच्चाधिकारियों और जनसंचार माध्यमों से संपर्क करेंगे और अपनी समस्या को उठाएंगे। पत्रक सौंपने वालों में रीता देवी, प्रियंका देवी, रंजीत कुमार, राजेश, सोनू कुमार रावत, पूनम पाल, दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।