Operation Sindoor Indian Army Strikes Terrorist Bases in Pakistan After Pahalgam Attack ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsOperation Sindoor Indian Army Strikes Terrorist Bases in Pakistan After Pahalgam Attack

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Ghazipur News - गाजीपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेताओं ने भारतीय सेना की उपलब्धियों का जश्न मनाया। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 18 May 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के साथ ही पाकिस्तान की सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसकी सफलता पर शनिवार को भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में यात्रा लंका मैदान से शुरू होकर सकलेनाबाद , विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार, कोतवाली होते आमघाट गांधी पार्क में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आमघाट पार्क में कहा कि हमारी सैन्य शक्तियों ने पाकिस्तानी आंतकी ठिकानों पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकवादियो को मारकर, पहलगाम घटना में मारे गए बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया है।

देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुश्मनों को छोड़ने वाला नहीं बल्कि दुश्मन देश के घरों में घुस कर मारने तथा सुरक्षित सकुशल लौटने वाला भारत बन गया है। दर्शना सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों का गौरवशाली इतिहास रहा है और उनके सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिन्दूर की सारगर्भित उपलब्धि राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के गौरव भारतीय सेना के सम्मान में यह कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में भी आयोजित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारे और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। हाथों में तिरंगा झंडा लिए पुरुषों के साथ साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने एकजुटता एवं देश भक्ति का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके तथा शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय, सरोज कुशवाहा, प्रो. शोभनाथ यादव, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, सुशीला सोनकर, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर,रामराज बनवासी, दयाशंकर पांडेय, वृजनन्दन सिंह,अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश राम, श्यामराज तिवारी, शशिकांत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।