दो लोग हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार
Mar 02, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - सादात के वार्ड संख्या पांच के निवासी शहजादे अली और मनोज कुशवाहा ने सोमवार को ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया। ठग ने आंगनबाड़ी विभाग के अधिकारी बनकर उनसे 41 हजार रुपए ठग लिए। भुक्तभोगियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सादात। स्थानीय नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी शहजादे अली और मनोज कुशवाहा के साथ सोमवार को ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगियों ने थाने पहुंचकर साइबर सेल में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है। भुक्तभोगियों ने पुलिस को बताया कि उनसे करीब 41 हजार रुपए की ठगी की गई। ठग ने उनसे आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बनकर इस आनलाइन ठगी को अंजाम दिया। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



