पंचायत चुनाव कराने से बच रही भाजपा: ओपी सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंचायत चुनाव नहीं करा रही है और ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों के फंड बढ़ाने की मांग की। ओपी सिंह ने यूपी में प्रशासन और मंत्री के भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए।

पंचायत चुनाव कराने से बच रही भाजपा: ओपी सिंह

गाजीपुर। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समाजवादियों के डर से पंचायत चुनाव कराने से बच रही है और ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के फंड में बढ़ोतरी की मांग उठाई। बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए ओपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अफसर और मंत्री जनता का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतनी लूट इतिहास में गजनी, गोरी और तैमूर के समय भी नहीं हुई।देश

में गैस की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि किसी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इससे अलग है। बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए सम्राट चौधरी को लेकर व्यंग्य किया। वहीं ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उन्हें “राजनीति में एक दुर्घटना” बताया। उन्होंने कहा कि राजभर पंचायत चुनाव तक नहीं करा पाए, लेकिन बड़े-बड़े दावे करते हैं। सपा विधायक ने भाजपा सरकार को “आतंक का पर्याय” बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है और राजनीति में गलत प्रवृत्ति के लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।