Ghazipur News: कुपोषित बच्चों के परिजनों को वितरित किया पोषाहार
Ghazipur News: कटरिया गांव में सोमवार को कुपोषण मुक्त समाज के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव पवन पांडेय ने कुपोषित बच्चों के लिए पोषाहार प्रदान किया और जागरूकता फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को संतुलित आहार और स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में समझाना था।

Ghazipur News: करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कटरिया गांव में सोमवार को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव पवन पांडेय ने कुपोषित बच्चे के परिजनों को विशेष पोषाहार (न्यूट्रिशन बास्केट) प्रदान कर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। ग्रामीण क्षेत्रों से कुपोषण को समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी।
ग्रामीणों और क्षेत्रीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिलने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेशमा परवीन, सहायिका कुसुम वर्मा, सकीना खातून सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


