ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरअब नया भारत मोदी का भारत होगा : मनोज सिन्हा

अब नया भारत मोदी का भारत होगा : मनोज सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा लंका मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में 14 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाले नया भारत संकल्प सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का...

अब नया भारत मोदी का भारत होगा : मनोज सिन्हा
गाजीपुर। निज संवाददाताMon, 28 Aug 2017 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा लंका मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में 14 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाले नया भारत संकल्प सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेल एवं संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने देश के प्रति समृद्धिशाली, विकासवादी, भ्रष्टाचार से मुक्त वातावरण के लिए आवाह्न किया। कहा कि नया भारत मोदी का भारत होगा। नए भारत के लिए उनकी पार्टी भाजपा व आम लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लोगों को नए भारत के विकास के लिए संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति आंदोलन के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं, पांच वर्ष बाद भारत के आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे। 1942 से 1947 तक पांच वर्ष स्वतंत्रा आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण रहा, उसी तरह 2017 से 2022 तक यह पांच नये भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। ऐसी स्थिति में आपको सोचना है कि हमें कैसे भारत का निर्माण करना है ? 1857 की क्रांति में ही भारत के क्रांतिकारियों ने आन्दोलन की शुरुआत कर दी थी उसका परिणाम रहा कि 1942 में अंग्रेजों को लग गया कि इस देश में अब शासन करना आसान नहीं है। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का 8 अगस्त को करो या मरो का अंग्रेजों भारत छोड़ो फैसले ने लोगों को खुद के नेतृत्व की क्षमता को जागृति किया। अब नया भारत मोदी का नया भारत होगा।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आधुनिक भारत जो संचार सुविधाओं से युक्त समृद्धशाली भारत बने। हमें वैसे भारत का निर्माण करना है जैसे भारत की कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत की जनता में एक विश्वास जागा है। भाजपा के लोगों से हमे यही कहना है अन्य लोग सांसद विधायक बनने आए होंगे लेकिन हमारे मनीषियों ने अपने त्याग बलिदान से भारतीय जनता पार्टी को सींचा है। हम अपने शहीदों के सपने को साकार करने के लिए संकल्प लें। देश को दुनिया में सबसे मजबूत राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। अंत में जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने उपस्थित जन समूह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नव भारत निर्माण के प्रति संकल्पों से संकल्पित कराते हुए हाथ आगे कराके शक्तिशाली, समृद्धिशाली भारत के निर्माण की शपथ दिलाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें