मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब शेरपुर 22 रन से विजेता

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर के ग्राम सभा फूली में सुहेलदेव राजभर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब शेरपुर ने अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब फूली को 22 रनों से हराया। शेरपुर ने 66 रन बनाए, जबकि फूली की टीम केवल 44 रन पर ऑलआउट हो गई। खेलों के महत्व पर भी चर्चा हुई।

मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब शेरपुर 22 रन से विजेता

गाजीपुर (दिलदारनगर)। क्षेत्र के ग्राम सभा फूली में सुहेलदेव राजभर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सोमवार की रात को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि फूली दुर्गा समिति के पूर्व प्रबंधक प्रमोद यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उत्साहवर्धन किया। मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब शेरपुर और अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब फूली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेरपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए। फूली की टीम के सामने 67 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब फूली की टीम शेरपुर के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई।

पूरी टीम 7 ओवर में ही ऑलआउट हो गई और मात्र 44 रन ही बना सके। इस प्रकार मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब शेरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन से जीत दर्ज कर लिया। सुभासपा के जिला महासचिव हेमंत राजभर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।