नवगीत समाज की धड़कन को स्वर देता है: हिमांशु

Feb 05, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाज़ीपुर में सृजन सारथी द्वारा 'नवगीत दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। वरिष्ठ नवगीतकार हिमांशु उपाध्याय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई कवियों ने अपने नवगीत प्रस्तुत किए, और साहित्य प्रेमियों की बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया।

नवगीत समाज की धड़कन को स्वर देता है: हिमांशु

गाजीपुर, संवाददाता। सृजन सारथी की ओर से शिवपुरी कॉलोनी स्थित डॉ. अक्षय पाण्डेय के आवास पर ‘नवगीत दिवस’ साहित्यिक गरिमा और उत्सवधर्मिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नवगीतकार हिमांशु उपाध्याय को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत वक्तव्य में संस्थापक डॉ. अक्षय पाण्डेय ने नवगीत दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसकी समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ. सन्तोष कुमार तिवारी ने नवगीत को समाज का दर्पण बताते हुए उसे अंधेरे समय का दीपक कहा। विशिष्ट अतिथि लोकसाहित्य मर्मज्ञ डॉ. रामनारायण तिवारी ने नवगीत को लोकपीड़ा, प्रतिरोध और जिजीविषा की सृजनात्मक अभिव्यक्ति बताया।

मुख्य अतिथि हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि विस्थापन, असमानता और वैचारिक विघटन के दौर में नवगीत समाज की धड़कन को स्वर देता है। काव्य-गोष्ठी में डॉ. सन्तोष कुमार तिवारी ने कीर्तिशेष नवगीतकार डॉ. उमाशंकर तिवारी के नवगीतों का पाठ किया। डॉ. अक्षय पाण्डेय, हरिशंकर पाण्डेय, गोपाल गौरव, दिनेशचन्द्र शर्मा, त्रिभुवन भारती, कामेश्वर द्विवेदी, रामपुकार सिंह ‘पुकार’ सहित अनेक कवियों ने नवगीत पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर किया। अध्यक्षीय पाठ में वरिष्ठ कवि अनन्तदेव पाण्डेय ने संगोष्ठी को ऊंचाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य-प्रेमी उपस्थित रहे। अध्यक्षता अनन्तदेव पाण्डेय ने की, संचालन डॉ. अक्षय पाण्डेय ने और आभार ज्ञापन गुप्तेश्वर पाण्डेय ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।