हाइवे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

भांवरकोल में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक युवक का अर्धनग्न शव मिला है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है। शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के शरीर पर खरोच के निशान हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए हैं और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हाइवे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जसदेवपुर मोड़ के समीप एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल जुट गई। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष है। युवक के शरीर पर केवल अंडरवीयर था, जबकि शरीर पर एक-दो स्थानों पर खरोच के निशान भी थे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गए।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर फोटो डालने के साथ ही आसपास के थानों पर भी फोटो भेज दी गई है। शव की शिनाख्त होते ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चल सकेगा। हालांकि लोग युवक की हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।