रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Mar 05, 2026 02:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - दिलदारनगर (गाजीपुर) में रेलवे ट्रैक पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक काले रंग की पैंट और जैकेट पहने हुए था और उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

दिलदारनगर (गाजीपुर)। अप रेलवे ट्रैक पर दिलदारनगर रेल फाटक के समीप बुधवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। स्टेशन से मिली सूचना के आधार पर दिलदारनगर जीआरपी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक काले रंग की पैंट और काली जैकेट पहना था। तलाशी में युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।