Ghazipur News: सिपाह गांव में युवक की हत्या कर नहर किनारे फेंका शव
Ghazipur News: बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में प्रमोद राजभर (26) की हत्या कर शव को नहर के पास फेंका गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर घटना के खुलासे की मांग की। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद एक दिन पहले ही घर आया था।

Ghazipur News: पतार। बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी प्रमोद राजभर उम्र लगभग 26 वर्ष की हत्या कर शव को गांव जाने वाले मार्ग पर नहर के किनारे फेंक मिला। युवक की हत्या की जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीणों भाग कर घटना स्तर पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने जहूराबाद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर घटना के खुलासे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे को सुधाकर पांडेय ने समझा बुझाकर कर जाम समाप्त कराया। मृतक के पिता रविन्द्र राजभर के अनुसार, प्रमोद एक दिन पूर्व ही बाहर से घर लौटा था।
घर पहुंचकर उसने मिठाई, दही-बड़ा और पनीर परिजनों को दिया और कहा कि वह चट्टी तक घूमने जा रहा है। पनीर तैयार कर हम सब उसके लौटने का इंतजार करने लगे। लेकिन देर रात तक प्रमोद घर नहीं लौटा तो हम सबकी चिंता बढ़ गई।परिजनों ने प्रमोद के छोटे भाई को उसकी तलाश करने के लिए भेजा। छोटा भाई मोटरसाइकिल से गांव और आसपास के रास्तों पर तलाश करते हुए जब नहर किनारे पहुंचा तो देखा कि प्रमोद का शव नहर के किनारे पड़ा हुआ है। उसने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे। मौका पर पहुंचने के बाद देर रात से ही ग्रामीण और परिजन शव के पास मौजूद रहे। सुबह करीब 7 बजे आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने बाराचवर से जहूराबाद जाने वाली मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मां सुशीला देवी का रोल रो कर बुरा हाल है।


