युवती की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में युवती की हत्या के मामले में करंडा पुलिस ने एक आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस को घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मृतका के पिता ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला अदालत में पेश किया।

युवती की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

गाजीपुर, संवाददाता। युवती की हत्या के मामले में करंडा पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये आरोपी के पास से घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। इन सुरागों के माध्यम से पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस केस में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्ह्नित कर लिया है। बीते 15 अप्रैल को धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती का चप्पल, मोबाइल व गमछा मिला था। बाद में नदी के अंदर से उसका शव भी बरामद हो गया था।

इस मामले में मृतका के पिता ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। चूंकि घटना के बाद से पुलिस केस की छानबीन में जुटी हुई थी, इसलिए पुलिस के हाथ कुछ ऐसे अहम सुराग लग गये थे। जिसके आधार पर घटना की पुष्टि काफी हद तक होने लगी।एसपी डॉ. ईरज राजा के दिशा-निर्देशन व सीओ सिटी शेखर सेंगर की देखरेख में जांच पड़ताल शुरु हुई। शनिवार की देर रात में करंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी हरिओम पांडेय निवासी कटरिया थाना करंडा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़सरा बाईपास पर आरीपुर- पहाड़पुर गांव के पास से उसे दबोच लिया। पूरी रात पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका और आरोपी के बीच बातचीत होती थी। वहीं युवती के पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में डूबकर मृत्यु होने के मामला सामने आया है। कहीं चोट के निशान नहीं मिले है। हालांकि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।