मां ने बेटे-बहू पर लगाया मारने पीटने का आरोप
Ghazipur News - सैदपुर में एक सास ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है। 50 वर्षीय मिंता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहू ने गालियां देने के बाद उस पर हमला किया। घटना के दौरान उसका बेटा भी शामिल था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के माहपुर निवासिनी सास ने सैदपुर कोतवाली में रविवार को तहरीर देकर अपने सगे बेटे व बहू पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। कलयुगी बेटे व उसकी पत्नी की करतूत देखकर थाने में मौजूद हर कोई दंग रह गया। वहीं बहू ने अपनी सास पर मौखिक आरोप लगाया है कि पहले उसने गालियां देना व पीटना शुरू किया, तब उसने सास को मारा। बता दे की गांव निवासिनी 50 वर्षीय मिंता देवी जख्मी हाल में थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। बताया कि शुक्रवार की रात में आंधी आई थी और ओले पड़ने की संभावना थी।
ऐसे में भैंस के पड़वे को बांधने के लिए खूंटा गाड़ रही थी तो बहू निकालकर फेक दे रही थी। इसके बाद रविवार की सुबह पानी गिराने को लेकर बहू ने विवाद कर दिया और दूध के बर्तन से मुझ पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि जब बहू मार रही थी तो उस समय बेटे ने हाथ पकड़ा था। जिससे चोटिल हो गयी। एसआई भानुप्रताप ने बताया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


