Ghazipur News: मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाजीपुर के नायकडीह बाजार में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान मालिकों को सूचना देने के बावजूद दमकल देर से पहुंची, जिससे कपड़ा और मिठाई की दुकानें जलकर राख हो गईं। कपड़ा दुकान को 45-50 लाख और मिठाई की दुकान को 6-8 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

Ghazipur News: मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Ghazipur News: गाजीपुर (दुल्लहपुर)। नायकडीह बाजार में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से कपड़ा और मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिकों को सूचना दी और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। आरोप है कि सिखड़ी अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन चालक की अनुपस्थिति के कारण समय से नहीं पहुंच सका। बाद में गाजीपुर से पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। जानकारी के अनुसार, नायकडीह निवासी आशीष जायसवाल और अखिलेश जायसवाल की राधिका गारमेंट्स और शिव लोक स्वीट्स नाम से दुकानें हैं।

सड़क चौड़ीकरण के लिए हाल में दुकानों की नापी और सीमांकन हुआ था तथा 14 सितंबर तक दुकानें पीछे हटाने का नोटिस दिया गया था। दोनों भाई दुकान को पीछे शिफ्ट कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई। आशीष के अनुसार कपड़ा दुकान में करीब 45-50 लाख और मिठाई की दुकान में 6-8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान