शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग

Mar 09, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - जमानियां के पांडेय मोड़ पर स्थित नेशनल मोबाइल शॉप में शनिवार रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने दुकान में मौजूद सभी मोबाइल सेट, फ्रीज, एसी और वाशिंग मशीनों को जला दिया। अनुमानित नुकसान एक से दो करोड़ रुपये के बीच है। दुकान के मालिक ने बताया कि एक बाइक भी आग में जल गई।

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग

जमानियां। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास स्थित नेशनल मोबाइल शॉप में शनिवार की रात में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग लग गई। आग ने दुकान में मौजूद लगभग सभी कंपनी की मोबाइल सेट के अलावा फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीनों का जलाकर राख कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग ने करीब डेढ़ से दो करोड़ के सामानों को जलाकर राख किया है। दुकान मालिक मोहम्मद अफरोज ने बताया कि आग ने दुकान में मौजूद सभी सामानों के साथ ही एक बाइक भी जल गयी। जिसमें करीब दस लाख से अधिक का सामान जल गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।