गाजीपुर से बड़ी संख्या में शंकराचार्य के साथ यात्रा में शामिल हुए लोग

Mar 08, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में समाजसेवी मनोज बाबा के नेतृत्व में गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा में कई लोग शामिल हुए। मनोज बाबा ने कहा कि हिंदू धर्म का मूल सिद्धांत जीवों पर दया और विश्व कल्याण है। यह आंदोलन गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने तक जारी रहेगा।

गाजीपुर से बड़ी संख्या में शंकराचार्य के साथ यात्रा में शामिल हुए लोग

गाजीपुर, संवाददाता। ज्योतिषपीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा में गाजीपुर से समाजसेवी मनोज बाबा के नेतृत्व में कई लोग लोग शामिल हुए।इस दौरान समाजसेवी मनोज बाबा ने कहा कि जीवों पर दया और विश्व का कल्याण हिंदू धर्म का मूल सिद्धांत है। यात्रा में गाजीपुर से चलकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जौनपुर के रास्ते लखनऊ जाते वक्त समाजसेवी ने कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि यह आंदोलन बड़ा रूप लेने वाला है। प्रदेश का बच्चा-बच्चा इसमें शामिल होगा। इस यात्रा में गाजीपुर से जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विवेक शर्मा, राकेश पाण्डेय, योगेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ तिवारी, राजू राय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।