Ghazipur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाया गया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाजीपुर में हिन्दू पीजी कालेज में शासन के निर्देश पर रविवार को पौधारोपण अभियान शुरू हुआ। इसे मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक जन आन्दोलन के रूप में देखा गया। एनएसएस की स्वयं-सेविकाओं ने वृक्षारोपण किया और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

Ghazipur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाया गया पौधारोपण

Ghazipur News: गाजीपुर (जमानियां)। शासन के निर्देश पर रविवार को हिन्दू पीजी कालेज में पौधारोपण शुरू किया गया। प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत इसे एक व्यापक जन आन्दोलन के रूप में शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयं-सेविकाओं ने वृक्ष लगाओ, देश बचाओ; जब होगी पेड़-पौधों की बढ़त, तभी होगी जीवन की बढ़त के नारो के साथ पौधा लगाया गया। कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी पौधरोपण कर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. लालचंद पाल, डॉ. उर्वशी दत्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सचिन, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. सौरभ कुमार और अनिमेष पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।