पुण्यतिथि पर शहीद मेजर विकास सिंह को दी श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - - ताड़ीघाट स्थित शहीद उपवन में रक्तदान शिविर आयोजित- ताड़ीघाट स्थित शहीद उपवन में रक्तदान शिविर आयोजित- ताड़ीघाट स्थित शहीद उपवन में रक्तदान शिविर आयो

पुण्यतिथि पर शहीद मेजर विकास सिंह को दी श्रद्धांजलि

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीघाट स्थित शहीद उपवन में मंगलवार को शहीद मेजर विकास सिंह की सातवीं शहादत दिवस मनाया गया। ग्रामीणों, परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आनंद मिश्रा ने कहा कि गाजीपुर की धरती वीरों की भूमि है, जहां मेजर विकास सिंह जैसे सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने शहीद के माता-पिता को भी नमन किया। बताया गया कि मेजर विकास सिंह 14 अप्रैल 2019 को कुपवाड़ा (कश्मीर) में ऑपरेशन के दौरान घायल हो गए थे और उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

इस दौरान पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया। वहीं रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अरविंद राय, श्रवण कुमार राम, योगी हर्ष सिंह, आंचल सिंह, बृद्धि सिंह, अनुराग सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, नितीश राम, शिवप्रकाश राय, शशिकांत, राहुल सिंह, आनंद सिंह, विनीत राय, विवेक सिंह, पूर्व प्रधान पंकज यादव, कैप्टन हीरा यादव, पूर्व कैप्टन बब्बन राम, साकेत सिंह, कैप्टन सुब्बा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।