भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी का हुआ स्वागत
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - गाजीपुर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मंगल पाण्डेय की 159वीं पुण्यतिथि पर भोजपुरी सम्राट और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी का स्वागत किया गया। उन्होंने गाजीपुर की भूमिका और भोजपुरी समाज पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे।

गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मंगल पाण्डेय की 159वीं पुण्यतिथि पर जन्मस्थली नगरा, बलिया में उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे भोजपुरी सम्राट और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी का बुधवार कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। धर्मराज जायसवाल उर्फ धन्नू ने बताया कि सांसद मनोज तिवारी ने प्रवास के दौरान गाजीपुर से अपने पुराने नाते और भोजपुरी समाज में जिले की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. धमेन्द्र, मनीष जायसवाल, राजू, मुन्ना, विक्रम, अंशु, हर्ष, अंजनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


