किसान पहचान पत्र नहीं होने पर योजनाओं से होंगे वंचित : सीडीओ

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। जनपद में 571338 किसानों में से 427238 ने रजिस्ट्री कराई है, जबकि 144100 किसान अब तक पहचान पत्र नहीं बनवा पाए हैं। प्रशासन ने 25 अप्रैल तक सभी किसानों की रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा है।

किसान पहचान पत्र नहीं होने पर योजनाओं से होंगे वंचित : सीडीओ

गाजीपुर, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) को अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में 571338 किसानों में से 427238 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा लिया है। लेकिन 144100 किसानों का अबतक पहचान पत्र नहीं बना है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से 25 अप्रैल तक जनपद में शत प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री होने पर किसानों को खाद, बीज, यंत्र ,गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त मिलेगा।

जनपद में 900 से अधिक ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 38000 से अधिक किसानों के पहचान पत्र बनाए गये है। हर ग्राम पंचायत के प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और लेखपाल लगे हुये है। फार्मर रजिस्ट्री बनाने में यदि खतौनी और आधार के नाम में अंतर, अंश निर्धारण ना होने, खतौनी के आदेश कॉलम में नाम होने के कारण यदि कोई समस्या आती है तो संबंधित लेखपाल को तत्कला सहीं करने के लिए निर्देश दिया गया है। अबतक इसमें लापरवाहीं बरतने वाले 48 लेखपाल और तीन पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। वहीं सात कर्मचारियों का निलंबन, 28 लेखपाल को नोटिस के साथ ही 14 लेखपाल का वेतन रोक दिया गया है। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने किसानों से अपील किया कि अपना किसान पहचान पत्र जरूर बनवा लें। अपना मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी लेकर नजदीकी जन सुविधा केंद्र अथवा अपने गांव के कैंप में पहुंचें, जहां तत्काल फार्मर रजिस्ट्री बना दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।