Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsMakar Sankranti Celebration Devotees Gather at Ghats for Rituals and Offerings
मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संक्षेप:

Ghazipur News - मकर संक्रांति पर्व पर जमानियां के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया, सूर्य देव की पूजा की और दान-पुण्य किया। जबकि कुछ घाटों पर भीड़ कम थी, लेकिन पर्व का उत्सव बना रहा। प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए।

Jan 14, 2026 12:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

जमानियां (गाजीपुर)। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कस्बा के पक्का बलुआ घाट, बडेसर घाट, सतुआनी घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया और सूर्य देव की पूजा-अर्चना की। घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मकर संक्रांति को सूर्य के उत्तरायण होने और पापों के नाश का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद तिल, गुड़ आदि का दान किया और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। हालांकि 14-15 जनवरी की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति के कारण कुछ घाटों पर अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु भी नजर आए, फिर भी पर्व की रौनक बनी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर पालिका परिषद की ओर से पर्व को लेकर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। प्रमुख घाटों की सफाई कर चुने का छिड़काव कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए पक्का बलुआ घाट पर पुलिस बल तैनात किए गए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घाटों का लगातार निरीक्षण करते रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।